मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

कोरीखेड़ा कांड में बड़ा एक्शन, जहानगंज थाना प्रभारी पूनम अवस्थी निलंबित

On: September 16, 2026 10:22 PM
Follow Us:

फर्रुखाबाद। जहानगंज थाना क्षेत्र के चर्चित कोरीखेड़ा प्रकरण में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी पूनम अवस्थी को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई 10 वर्षीय आशुतोष उर्फ अंशु गुप्ता के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस की कार्यशैली को लेकर उठ रहे सवालों और लगातार मिल रही शिकायतों के बीच हुई है।

मामला 3 सितंबर को उस समय फिर सुर्खियों में आया, जब मुख्यमंत्री के फर्रुखाबाद दौरे के दौरान पीड़ित परिवार के मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश के बीच कथित अभद्रता और मारपीट का वीडियो सामने आया। इसके बाद परिवार की ओर से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए गए।

पीड़ित पक्ष ने मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से लेकर उपमुख्यमंत्री तक शिकायतें किए जाने की बात कही थी। परिवार का आरोप रहा है कि बच्चे की हत्या के मामले में लंबे समय बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला और शिकायतों के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।

अब थाना प्रभारी पूनम अवस्थी के निलंबन के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। यूथ इंडिया की जानकारी के अनुसार, निलंबन की कार्रवाई के पीछे कोरीखेड़ा प्रकरण से जुड़ी पुलिस की कार्यशैली और पीड़ित पक्ष की शिकायतों को अहम माना जा रहा है।

फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है। अधिकारियों की ओर से निलंबन के विस्तृत कारणों और जांच की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

आरिफ सिद्दीकी

आरिफ सिद्दीकी फर्रुखाबाद ब्यूरो चीफ के रूप ने KN Live 24 में कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment