कन्नौज। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हसेरन क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सरकारी और अर्धसरकारी भवनों के साथ विद्यालयों व ग्राम पंचायतों में पूरे उत्साह के साथ तिरंगा फहराया गया। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरियां निकालकर “भारत माता की जय” और “अमर शहीद जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।
आदर्श जनता इंटर कॉलेज खड़िनी में प्रबंधक भानु प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य रमाशंकर ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के अमर शहीदों के बलिदान पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ पत्रकार कुंवर देवेंद्र सिंह ने प्रबंधक और प्रधानाचार्य का तिरंगा बैज, पट्टी व भगवान राम दरबार का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
डाल चंद्र इंटर कॉलेज लुखरिया में प्रधानाचार्य डॉ. अंकित कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया। वरिष्ठ पत्रकार कुंवर देवेंद्र सिंह ने उनका भी बैज, पट्टी और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।
ब्लॉक मुख्यालय हसेरन में ब्लॉक प्रमुख सीमा शाक्य, प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य और खंड विकास अधिकारी राम सिंह यादव की मौजूदगी में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। ब्लॉक प्रमुख सीमा शाक्य और बीडीओ राम सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
महावीर विद्यालय जलालपुर में जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खरगपुर में प्रधानाध्यापिका पंकज सिंह ने ध्वजारोहण किया।
सुभाष इंटर कॉलेज नादेमऊ में बच्चों ने कस्बे में प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान भारत माता की जय और अमर शहीद जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रबंधक ओपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य कृष्णपाल सिंह शास्त्री ने शिक्षकों और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बच्चों को लंच बॉक्स भी वितरित किए गए।
बीएल चिल्ड्रेन स्कूल हसेरन में पूर्व प्रिंसिपल राजेंद्र सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया, जबकि पूर्व जिला पंचायत सदस्य शरद यादव ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
ग्राम पंचायत कंसुआ सर्वेश कुमार शाक्य प्रधान सकतपुर विवेक दुबे हुसैन नगर प्रधान राम किशोरी देवी भदौरिया प्रतिनिधि चक्र धर सिंह भदौरिया बन गवाँ से प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार यादव दारापुर बरेठी से प्रधान पूनम चौहान पति रईस सिंह चौहान ग्राम पंचायत हसेरन से सीता राम चन्द्र शाक्य आदि ने पंचायत सचिवों के साथ मिलकर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए।
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजबहादुर सिंह राजपूत ने बिलंदपुर, खरगपुर, कांकर कुई और गोपालपुर पहुंचकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और लोगों का उत्साहवर्धन किया।
वहीं ब्लॉक मुख्यालय हसेरन स्थित उच्चीकृत स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉ. जगदीश निर्मल ने ध्वजारोहण किया। पूरे क्षेत्र में दिनभर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल बना रहा।






