मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

Delhi Blast Connection: अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ED की बड़ी कार्रवाई

On: November 18, 2025 10:31 AM
Follow Us:
al falah university faridabad

दिल्ली में हुए हालिया धमाके की जांच का दायरा अब हरियाणा (Hariyana) तक बढ़ गया है। इसी क्रम में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अल-फलाह विश्वविद्यालय (Al Falah University) से जुड़े व्यक्तियों, ट्रस्टियों और संस्थाओं के खिलाफ व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है।

25 स्थानों पर छापेमारी शुरू

गुरुवार सुबह 5 बजे से दिल्ली (Delhi) और फरीदाबाद (Faridabad) में कुल 25 ठिकानों पर ED की टीमों ने एकसाथ छापेमारी की। फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के कैंपस (Campus) में भी एजेंसी की टीम पहुंची और वहां मौजूद दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

UGC शिकायत के बाद बढ़ी जांच

बीते सोमवार को दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल (Terror Module) मामले से जुड़े जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोपों पर विश्वविद्यालय (university) के चेयरमैन (Chairman) जावेद अहमद सिद्दीकी को दो बार समन जारी किए थे। यह कार्रवाई तब तेज हुई जब यूजीसी (UGC) और NAAC ने विश्वविद्यालय के मान्यता संबंधी दावों में बड़ी अनियमितताओं को चिह्नित किया और अपनी रिपोर्ट कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 14 नवंबर की रात विश्वविद्यालय के खिलाफ दो FIR दर्ज कीं।

मान्यता दस्तावेजों में गंभीर गड़बड़ी का आरोप

क्राइम ब्रांच अधिकारियों के अनुसार, विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तुत किए गए मान्यता दस्तावेजों और दावों में काल्पनिक एवं गलत जानकारी मिलने के बाद ये केस दर्ज किए गए।
इन मामलों की अलग-अलग टीमें विस्तृत जांच कर रही हैं।

लाल किले धमाके की जांच से जुड़ता मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी को समन भेजना लाल किले के पास हाल में हुए विस्फोट से जुड़ी व्यापक जांच का हिस्सा है।
जांच में यह शक पैदा हुआ कि विस्फोट से जुड़े कई संदिग्धों का अल-फलाह विश्वविद्यालय से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध रहा हो सकता है।
इस वजह से जांच टीमें विश्वविद्यालय के प्रशासनिक रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन, संस्थानिक की गहन जांच कर रही हैं।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान (Advocate) KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। CSJM University से LLB की डिग्री के साथ ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही Unicef से Public Health Reporting में कोर्स भी किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤