मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर हसेरन से औरैया तक जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Follow Us:

तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बंगाल, पांडिचेरी और असम में भाजपा के शानदार प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं और “जय भाजपा, विजय भाजपा” के नारों से माहौल गूंज उठा।

कन्नौज जिले के हसेरन कस्बे में विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष डॉ. लाखन सिंह राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। डॉ. राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबकी पार्टी है, जो हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कार्य करती है। उन्होंने इस जीत को सिर्फ पार्टी की नहीं, बल्कि देश की जनता की जीत बताया। कार्यक्रम में जगदीश सेंगर, उपेंद्र सिंह बैस, पूर्व प्रधान जितेंद्र कुमार, कल्लन सिंह राजपूत, आदेश, अभिषेक कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं औरैया जिले में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं औरैया जिले के प्रभारी आनंद कुमार सिंह एडवोकेट के नादे मऊ स्थित आवास पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और जीत की खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर बधाई दी और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।

इसके बाद जब आनंद कुमार सिंह जिला कार्यालय औरैया पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्हें भारी भरकम मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, विधूना ब्लॉक प्रमुख गीता सेंगर के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा की इस जीत को लेकर कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह परिणाम जनता के विश्वास, सरकार की नीतियों और विकास कार्यों की जीत है। क्षेत्रभर में जश्न का माहौल बना हुआ है और कार्यकर्ता इसे आगामी चुनावों के लिए सकारात्मक संकेत मान रहे हैं।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤