कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के नेता राव दीपक सिंह ने जानकारी दी है कि उनके अनुरोध पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस तिमाही में 20 जरूरतमंद मरीजों के उपचार के लिए कुल 30 लाख 61 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
जारी सूची के अनुसार कैंसर, किडनी, लिवर, हृदय, हड्डी, न्यूरो सर्जरी, पैंक्रियाज और कॉक्लियर इम्प्लांट जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित 20 मरीजों को उनकी आवश्यकता के अनुसार 40 हजार रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
राव दीपक सिंह ने कहा कि इस सहयोग से कई जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में इलाज कराने में मदद मिलेगी।
उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे लगातार गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक सहायता मिलती रहेगी, जिससे आर्थिक तंगी के कारण किसी का इलाज प्रभावित न हो।





