मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

भाजपा जय श्री राम और सपा जय परशुराम के नारे की कर रही राजनीति: AIMIM नेता शौकत अली

On: July 9, 2026 9:52 PM
Follow Us:

लखनऊ। एआईएमआईएम उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने धार्मिक नारों और राजनीति को लेकर बयान देते हुए कहा कि आज साधु-संत भी अलग-अलग राजनीतिक खेमों में बंटे हुए दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ साधु भाजपा के साथ हैं, जबकि कुछ समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े बताए जा रहे हैं। शौकत अली ने यह भी कहा कि विभिन्न राजनीतिक दल धार्मिक नारों का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन मुस्लिम समुदाय को अपने धर्म और अल्लाह का नाम लेने पर सवालों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने इस मुद्दे पर दोहरे मानदंड अपनाए जाने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए। हालांकि, उनके इस बयान पर संबंधित दलों की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

आलम कुरैशी

आलम कुरैशी KN Live24 में प्रदेश संपादक उत्तर प्रदेश के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment