मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

Delhi Building Collapse: चार मंजिला इमारत ढही, 14 लोग सुरक्षित निकाले गए

On: September 9, 2025 1:28 PM
Follow Us:
Delhi Building Collapse

Delhi Building Collapse: दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के सब्जी मंडी थाना क्षेत्र के पंजाबी बस्ती इलाके में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां अचानक एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक पास की इमारत से 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। हालांकि मलबे में अभी भी कुछ लोगों और वाहनों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इमारत गिरने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और राहत कार्य तेजी से जारी है।

knlive 24 whatsapp channel

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से विधि (LLB) की डिग्री प्राप्त की है तथा राजनीति विज्ञान में परास्नातक की उपाधि हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है। वर्ष 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। मीडिया के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, जन समस्याओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उनके नेतृत्व में KN LIVE24 विश्वसनीय समाचार और सशक्त डिजिटल पत्रकारिता की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤