मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की सीआरपीएफ की ‘जेड’ श्रेणी सुरक्षा हटी, दिल्ली पुलिस संभालेगी जिम्मेदारी

On: August 27, 2025 10:02 AM
Follow Us:
rekha gupta news

Delhi CM Rekha Gupta Security Update : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बड़ा बदलाव किया गया है। केंद्र सरकार ने हाल ही में उन्हें दी गई सीआरपीएफ की ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है। अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी तरह दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई है।

गौरतलब है कि 20 अगस्त को सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में ‘जन सुनवाई’ के दौरान उन पर हमला हुआ था। इसके बाद गृह मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से सीआरपीएफ को उनकी सुरक्षा का जिम्मा दिया था। इस हमले को सीएम ऑफिस ने एक सोची-समझी साजिश करार दिया था।

हालांकि, सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बढ़ाने का औपचारिक आदेश जारी होने से पहले ही फैसला बदल दिया गया और सीआरपीएफ सुरक्षा हटा ली गई। अब दिल्ली पुलिस विशेष सुरक्षा इंतजामों के साथ मुख्यमंत्री को सुरक्षा दे रही है।

हमले से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने इस हमले के मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी राजेश खिमजी, जो कि गुजरात के राजकोट का निवासी और पेशे से ऑटो ड्राइवर है, पहले ही पकड़ा जा चुका है। इसके अलावा उसके दोस्त तहसीन को भी राजकोट से हिरासत में लिया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि राजेश पहले सुप्रीम कोर्ट गया था, लेकिन वहां सुरक्षा कड़ी होने के कारण वापस लौटकर शालीमार बाग स्थित सीएम आवास पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसके पास चाकू था, लेकिन सख्त सुरक्षा को देखते हुए उसने उसे सिविल लाइंस इलाके में ही फेंक दिया।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जांच भी की जा रही है कि क्या इस हमले के पीछे किसी संगठन या साजिश का हाथ था।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से विधि (LLB) की डिग्री प्राप्त की है तथा राजनीति विज्ञान में परास्नातक की उपाधि हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है। वर्ष 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। मीडिया के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, जन समस्याओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उनके नेतृत्व में KN LIVE24 विश्वसनीय समाचार और सशक्त डिजिटल पत्रकारिता की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤