मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

Triple Murder in Delhi: करावल नगर में पति ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर की फरार

On: August 9, 2025 1:38 PM
Follow Us:
Delhi Police - KN Live24

Triple Murder in Delhi: दिल्ली के करावल नगर इलाके में रक्षाबंधन के दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इस घटना ने पूरे इलाके को दहशत और सदमे में डाल दिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसने अपनी पत्नी के साथ-साथ 5 और 7 साल की बेटियों को भी मौत के घाट उतार दिया। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस पारिवारिक विवाद की भी जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रक्षाबंधन जैसे त्योहार के दिन हुई यह घटना बेहद दर्दनाक है और इलाके में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। पुलिस ने आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर आरोपी को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के फाउंडर और KN LIVE24 में प्रधान संपादक हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤