मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

बेटी के जन्मदिन को बनाया प्रेरणादायक आयोजन, बच्चों को दूध और मिठाई खिलाकर दिया शिक्षा का संदेश

On: November 25, 2026 10:31 AM
Follow Us:

हसेरन (कन्नौज)। जन्मदिन को फिजूलखर्ची के बजाय सामाजिक और प्रेरणादायक तरीके से मनाकर समाज को नई सीख दी जा सकती है। ऐसा ही एक सराहनीय उदाहरण हसेरन क्षेत्र में देखने को मिला, जहां भाजपा मंडल महामंत्री जितेंद्र सिंह राजावत ने अपनी पुत्री शिवी का जन्मदिन सादगी और उत्साह के साथ मनाया।

विकासखंड सौरिख के ग्राम पाह निवासी जितेंद्र सिंह राजावत ने जन्मदिन के अवसर पर सुबह आसपास के बच्चों को एक-एक गिलास दूध पिलवाया। वहीं, शाम को गांव की सभी बालिकाओं को आमंत्रित कर फिंगर समोसा, चमचम और केक खिलाया। इस दौरान बच्चों ने डीजे की मधुर धुनों पर जमकर नृत्य किया। इसके बाद आतिशबाजी के साथ जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं।

कार्यक्रम में बेसिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। उन्होंने शिवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उसके सुखी, स्वस्थ, निरोगी और दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस मौके पर शिवी की मां प्रियंका सिंह राजावत सहित परिवार के अन्य सदस्यों और बच्चों ने भी उसे शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन मनाने के इस अनूठे और प्रेरणादायक अंदाज की क्षेत्र में लोगों ने मुक्तकंठ से सराहना की। लोगों का कहना था कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और दूसरों को भी बच्चों के जन्मदिन पर जरूरतमंदों तथा आसपास के बच्चों के साथ खुशियां बांटने की प्रेरणा देते हैं।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment