मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

पूर्व विधायिका रामनंदिनी वर्मा की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, दलीय सीमाएं तोड़ नेताओं ने किया नमन

Follow Us:

कन्नौज। छिबरामऊ के फर्रुखाबाद रोड स्थित लोक भारती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में पूर्व विधायिका रामनंदिनी वर्मा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, साहित्यकारों और समाज के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा में दलीय सीमाएं टूटती नजर आईं। भाजपा, सपा और कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़े नेताओं ने एक मंच पर पहुंचकर पूर्व विधायिका के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

इस अवसर पर पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री विजय बहादुर पाल के पुत्र अनिल पाल ने भी पहुंचकर पूर्व विधायिका रामनंदिनी वर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया तथा उनसे जुड़े पुराने संस्मरण साझा किए। उनके संस्मरणों के माध्यम से पूर्व विधायिका के व्यक्तित्व और व्यवहार की यादें ताजा हो गईं।

साहित्यकार एवं कवि हरिगोविंद सिंह शाक्य के संचालन में आयोजित सभा में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रोफेसर रामबख्श सिंह वर्मा, आलोक वर्मा, उमर्दा ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा, ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत, पूर्व विधायक संतोष चतुर्वेदी, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, डॉ. रामकृष्ण राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक और कायमगंज के पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक सहित कई प्रमुख लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

वक्ताओं ने रामनंदिनी वर्मा के सौम्य व्यवहार, सरल स्वभाव और राजनीतिक जीवन से जुड़े संस्मरणों को साझा करते हुए उन्हें याद किया। सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि उनका व्यक्तित्व और सामाजिक जुड़ाव हमेशा स्मरणीय रहेगा।

इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख मगन सिंह बैंस, केके चतुर्वेदी, सत्यराम यादव, योगेंद्र यादव, बृजकिशोर मिश्रा एडवोकेट, पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राहुल पाल, प्रदेश अध्यक्ष परशुराम वर्मा, जिलाध्यक्ष महेश वर्मा, डॉ. भूदेव सिंह, अनुराधा वर्मा, आराधना वर्मा, दीप सिंह, इंजीनियर आदित्य लोधी, एटा जिलाध्यक्ष डॉ. राजपाल सिंह, कवयित्री दीपमाला शाक्य, साधना यादव, रामप्रकाश वर्मा और डॉ. सीबी सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की एकजुट उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि विचारधाराओं से ऊपर मानवीय रिश्ते और सामाजिक सम्मान होते हैं।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment