सौरिख। नगर में सोमवार को देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में MSA Education Centre, सरदापुर, सौरिख और ऋषि भूमि इंटर कॉलेज, सौरिख के छात्र-छात्राओं सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व तिर्वा विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने किया। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ यात्रा में भाग लिया। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।

इस दौरान MSA Education Centre के कोऑर्डिनेटर डॉ. पीयूष सक्सेना, प्रधानाचार्य मुबीन अख्तर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। विद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश देते हुए कार्यक्रम में सहभागिता की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मुबीन अख्तर ने कहा कि तिरंगा केवल देश की पहचान ही नहीं, बल्कि हमारी एकता, सम्मान और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों में विद्यार्थियों की सहभागिता से उनमें देशप्रेम, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।
MSA Education Centre के विद्यार्थियों एवं स्टाफ की सहभागिता से तिरंगा यात्रा और अधिक भव्य एवं प्रभावशाली नजर आई। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा।
रिपोर्ट : मुजीब हुसैन, सौरिख







