मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हसेरन ब्लॉक समेत विभिन्न ग्राम पंचायतों में हुआ योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

Follow Us:

कन्नौज। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हसेरन ब्लॉक सहित क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में योग शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक योगाभ्यास कर नियमित व्यायाम और योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया।


ब्लॉक मुख्यालय हसेरन पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सीमा शाक्य के प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र शाक्य, खंड विकास अधिकारी राम सिंह यादव, ग्राम प्रधान सीताराम चंद्र शाक्य सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के समापन पर खंड विकास अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को जलपान कराया।


ग्राम पंचायत बिलंदपुर खरगपुर में योग प्रशिक्षक एवं पूर्व सैनिक ओमकार सिंह ने कपालभाति, अनुलोम-विलोम, मयूरासन, वज्रासन, भुजंगासन और पद्मासन सहित विभिन्न योगासन कराकर उपस्थित लोगों को अभ्यास कराया। वहीं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजबहादुर सिंह राजपूत ने संगठन मंत्र का वाचन कराया तथा स्कंध संचालन, ग्रीवा संचालन सहित अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास कराया।


कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भरत पाल सिंह, अनिल शर्मा, वीरपाल सिंह पाल, मोहन लाल बाथम, गयाप्रसाद वर्मा, श्यामू राजपूत, देवेन्द्र कुमार राजपूत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


इसके अलावा ग्राम पंचायत सकतपुर, कांकरकुई, गोपालपुर सहित अन्य स्थानों पर भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां लोगों ने नियमित योग अपनाने का संकल्प लिया।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤