मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के सुशासन पर आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा राज्य मंत्री का भव्य स्वागत

Follow Us:

हसेरन स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपनाकर समाज सेवा के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री शैलेन्द्र द्विवेदी, हसेरन मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शाक्य, मंडल महामंत्री जितेंद्र सिंह राजावत तथा जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र शाक्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वरिष्ठ शिक्षक चक्रधर सिंह भदौरिया ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

ऊर्जा राज्य मंत्री का स्वागत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर किया। स्वागत करने वालों में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र शाक्य, खंड विकास अधिकारी राम सिंह यादव, ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार शाक्य, सुभाष चंद्र शर्मा, विवेक दुबे, अर्जुन सिंह, सीताराम चन्द्र शाक्य तथा अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई गई। हसेरन की अर्चना देवी और मिर्जापुर की दिव्या को इस योजना का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर विभागीय सुपरवाइजर साक्षी एवं रीता भी उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की हैं। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों में हुए सुधारों का उल्लेख किया।

कार्यक्रम के अंत में राज्य मंत्री ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए जनसेवा और क्षेत्र के सम्मान के लिए निरंतर कार्य करने का विश्वास दिलाया।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤