जनपद कन्नोज के कस्वा सौरिख के बगल मे स्थिति एम एस ए एजुकेशन सेंटर ने इस बार फिर इतिहास रच दिया 9 बच्चों का चयन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय मे हुआ।
क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एमएसए एजुकेशन सेंटर सौरिख सरदापुर ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल करते हुए शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस वर्ष आयोजित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) की लिखित प्रवेश परीक्षा में संस्थान के 9 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
इनमें कक्षा 6 में 4 विद्यार्थियों तथा कक्षा 9 में 5 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।विद्यालय की इस उपलब्धि से अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। इससे कुछ ही दिन पूर्व संस्थान के एक विद्यार्थी का चयन नवोदय विद्यालय में भी हुआ था।
इस वर्ष AMU में चयनित विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं
असहर हुसैन (गुरसहायगंज), मुमताज फातिमा (सौरिख), जुबैरिया फातिमा (कबीरपुर), कुनूत फातिमा (सरदापुर), नूर फातिमा (कबीरपुर), साक्षी सिंह (जरारा), छवि अग्निहोत्री (सौरिख), आतिफ इमरान (कबीरपुर) तथा गुलाम मुस्तफा (कबीरपुर)।संस्थान की लगातार सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक AMU में कुल 19 विद्यार्थियों, नवोदय विद्यालय में 49 विद्यार्थियों, विद्याज्ञान में 2 विद्यार्थियों तथा सैनिक स्कूल में 2 विद्यार्थियों का चयन हो चुका।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मुबीन अख्तर ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। हमारा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर बड़े संस्थानों तक पहुंचाना है
। आने वाले समय में संस्थान और भी बड़े परिणाम देगा वहीं विद्यालय की मैनेजर नूरसुबा बेगम ने कहा कि —
“एमएसए एजुकेशन सेंटर केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार तैयार कर रहा है। विद्यार्थियों की उपलब्धियां पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात हैं।
विद्यालय परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
रिपोर्ट : मुजीब हुसैन






