मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

गोरखपुर में याद किए जाएंगे निर्भीक पत्रकार स्वर्गीय क़मर अहमद आज़ाद, पच्चीसवीं पुण्यतिथि वर्ष

On: March 11, 2026 1:42 PM
Follow Us:

पूर्वांचल की पत्रकारिता जगत में अपनी निर्भीकता, निष्पक्षता और स्पष्ट विचारों के लिए याद किए जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार एवं “राष्ट्र भाषा रत्न” से सम्मानित स्वर्गीय क़मर अहमद आज़ाद को उनकी पच्चीसवीं पुण्यतिथि वर्ष के अवसर पर श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा। यह आयोजन गोरखपुर की प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्था गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है।

ज्ञातव्य है कि पूर्वांचल की सबसे प्राचीन पत्रकारिता सरोकारों से जुड़ी संस्था गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन की तीसरी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 15 मार्च 2026 को आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गोरखपुर क्लब ऑडिटोरियम में प्रातः 11:00 बजे संपन्न होगा, जिसमें शहर के अनेक वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

समारोह के दौरान वरिष्ठ पत्रकार फूलचंद को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय और दीर्घकालिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित “क़मर अहमद आज़ाद अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार तथा गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह स्वर्गीय क़मर अहमद आज़ाद को स्मरण करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके निर्भीक, निष्पक्ष और जनपक्षधर योगदान पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि क़मर अहमद आज़ाद ने अपने पूरे जीवन में सत्य और जनहित की पत्रकारिता की ऐसी मिसाल कायम की, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य स्वर्गीय क़मर अहमद आज़ाद के पत्रकारिता मूल्यों, उनके साहसिक कार्यों और जनप्रतिबद्धता की विरासत को नई पीढ़ी के पत्रकारों तक पहुँचाना है।

इस अवसर पर स्वर्गीय क़मर अहमद आज़ाद के पुत्र जावेद अहमद ने सभी पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और शहर के गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम केवल शपथ ग्रहण समारोह भर नहीं होगा, बल्कि पत्रकारिता के मूल्यों, साहस और सत्यनिष्ठा को सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी बनेगा।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से विधि (LLB) की डिग्री प्राप्त की है तथा राजनीति विज्ञान में परास्नातक की उपाधि हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है। वर्ष 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। मीडिया के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, जन समस्याओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उनके नेतृत्व में KN LIVE24 विश्वसनीय समाचार और सशक्त डिजिटल पत्रकारिता की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤