जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सिकंदरपुर के भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज में अयोजित की गई।जिसमे सुभाष इंटर कालेज नादे मऊ की फर्स्ट तथा सेकंड स्थान हासिल कर कालेज का नाम रोशन किया। जिस पर विद्यालय प्रिंसिपल शिक्षको ने छात्रोंओ का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। प्रिंसिपल डॉ शास्त्री ने खुशी में छात्राओं को ट्रैक शूट देकर उत्साह वर्धन किया।

सुभाष इंटर कालेज नादे मऊ में एक सादे समारोह के तहत जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा सरिता कुमारी जिसने गोला फेंक में सेकेंड चक्का फेंक मे प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरी छात्रा नेहा राजपुत ने हैंपर थ्रो मे दूसरा स्थान हासिल किया। बच्चो ने मेडल हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इसके अलावा तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में गोला चक्का में सरिता ने प्रथम स्थान नेहा राजपुत ने प्रथम त्रिकूद में आंशी प्रथम लम्बी कूद मे रश्मी प्रथम,छात्रों में पवन प्रथम गोला फेंक में। लंबी कूद में सेकेंड नागेश त्रिकूद मे शोभित प्रथम चक्का में दूसरा स्थान तथा निर्मल कुमार ने ऊंची कूद में दुसरा स्थान हासिल किया।
सभी विजेताओं का मुंह मीठा कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ कृष्ण पाल सिंह शास्त्री ने शुभाशीष प्रदान करते हुए प्रगति के मार्ग पर निरंतर सफलता हासिल करने की कामना की। इस सुअवसर पर व्यायाम शिक्षक संजय मिश्र को भी मुंह मीठा कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के स्टाफ ने कर्मठ कर्मयोगी प्रधानाचार्य शास्त्री जी का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रमुख रूप से अरविंद सिंह चौहान सुनील कुमार गौतम रविंद्र सिंह यादव विमल कुमार संजय मिश्रसहित स्टाफ मौजूद रहा।










