मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

हर्षोल्लास के साथ मनाई गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती | Haseran

Follow Us:

अवकाश घोषित होने के बावजूद भी स्कूलों में महान हस्तियों की जयंती मनाई गई।  तिंरगा झंडा फहराया गया तथा चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

हसेरन के सुभाष इंटर कालेज नादे मऊ में विद्यालय के प्रधानाचार्य डाक्टर कृष्णपाल सिंह शास्त्री जी ने ध्वजारोहण किया तथा विद्यालय के स्टाफ सहित गांधी शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया।

Oplus_131072

 महावीर विद्यालय जलालपुर में प्रधानाचार्य देवेन्द्र प्रताप सिंह ने ध्वज फहराया तथा दोनो महान हस्तियों को पुष्प अर्पित कर उनके कृतित्व तथा व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इसके अलावा विकास खण्ड मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख सीमा शाक्य बीडीओ राम सिंह की मौजूदगी में भव्य कार्यक्रम हुआ।

 दोनो महान हस्तियों पर पुष्प वर्षा कर याद किया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत हुसैन नगर में प्रधान राम किशोरी देवी भदौरिया ने पंचायत घर पर ध्वजारोहण किया तथा दोनो महान हस्तियों पर पुष्प अर्पित कर उनके कृतित्व तथा व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

पुलिस चौकी, सामूदायिक स्वास्थ केन्द्र पशु चिकित्सालय सहित अनेकों जगह कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤