मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

मिशन नारी सशक्तिकरण के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

On: September 28, 2025 11:49 PM
Follow Us:
KANNAUJ AWARENESS NEWS

विकास खंड हसेरन के सुभाष इंटर कॉलेज, नादेमऊ में मिशन नारी शक्ति के तहत पुलिस टीम ने छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और साइबर अपराध से बचाव पर विस्तृत जानकारी दी गई।

चौकी प्रभारी देवी सहाय वर्मा पुलिस बल के साथ कॉलेज पहुंचे और छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के लिए प्रेरित किया। हेड कांस्टेबल सुषमा नीरज ने मिशन शक्ति, नारी सशक्तिकरण, नारी सम्मान और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर जानकारी साझा की। वहीं अर्चना ने छात्राओं को विमेन पावर लाइन 1090, यूपी-112, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कृष्णपाल सिंह शास्त्री ने पुलिस टीम का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। इस दौरान पुलिस विभाग से कार्तिकेय सिंह तोमर, वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार गौतम समेत विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤