मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

मोदी का वाराणसी दौरा: काशी में उमड़ा स्वागत, मॉरीशस पीएम से हुई अहम वार्ता

On: September 11, 2025 3:42 PM
Follow Us:
pm modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं और जनता ने ढोल-नगाड़ों व शंखनाद के बीच फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया।

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को एक दिवसीय यात्रा पर काशी पहुंचे। बाबतपुर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री का काफिला वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचा और वहां से सड़क मार्ग से नदेसर स्थित ताज होटल रवाना हुआ।

यह प्रधानमंत्री का काशी का 52वां दौरा रहा, जिसके लिए शहरभर में उत्साह और तैयारियां साफ नजर आईं। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

नदेसर के ताज होटल में प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने व्यापार, सांस्कृतिक संबंधों, धरोहर संरक्षण और वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया। बैठक के बाद दोनों राष्ट्र प्रमुखों ने साथ में दोपहर का भोजन किया।

दौरे के उपरांत प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड रवाना हुए, जहां वे बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान (Advocate) KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। CSJM University से LLB की डिग्री के साथ ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही Unicef से Public Health Reporting में कोर्स भी किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤