मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने गुरुओं के सम्मान का लिया संकल्प

On: September 6, 2025 10:55 AM
Follow Us:
kannauj breaking

(Teachers Day Celebration in Haseran) कन्नौज जनपद में भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया और उनके योगदान को याद किया गया।

सुभाष इंटर कॉलेज, नादेमऊ में डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्णपाल सिंह शास्त्री ने बच्चों को संबोधित करते हुए गुरुजनों के सम्मान और कठिन परिश्रम के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार कुंवर देवेंद्र सिंह ने भी चित्र पर माल्यार्पण कर विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया और डॉ. राधाकृष्णन के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। वरिष्ठ शिक्षक अरविंद सिंह चौगान ने भी उनके व्यक्तित्व पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार गौतम ने किया।

इसी क्रम में महावीर विद्यालय, जलालपुर में प्रधानाचार्य कुंवर देवेंद्र सिंह ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया और विद्यार्थियों को उनके जीवन दर्शन की विस्तृत जानकारी दी।

वहीं हसेरन के प्रखर एकेडमी में प्रधानाचार्य अनुपम कुमार सिंह तथा भारतीय जनता इंटर कॉलेज, पट्टी में प्रधानाचार्य रमेश चंद्र राजपूत ने भी शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को मार्गदर्शन दिया।

शिक्षक दिवस पर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। बच्चों ने शिक्षकों के सम्मान में गीत प्रस्तुत किए और करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤