कन्नौज : हसेरन के निकटवर्ती ग्राम सकतपुर में शुक्रवार को बारह रबीउल अव्वल का पर्व परंपरागत उत्साह और गंगा-जमुनी तहजीब के साथ मनाया गया। इस मौके पर सभी धर्मों और समुदायों के लोग आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए एक-दूसरे से गले मिले।
पर्व के दौरान चौकी इंचार्ज हसेरन राजेश कुमार पुलिस बल के साथ पूरे समय मौजूद रहे। ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और फूल मालाएँ पहनाकर सम्मानित किया।

समाजसेवी असलम खान ने जानकारी दी कि इसी दिन पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब का जन्म और इंतकाल हुआ था, इसलिए यह अवसर सादगी के साथ मनाया जाता है।
कार्यक्रम में सकतपुर निवासी मोहम्मद सकील खान, इकराम खां, रशीद अली, हाफिज खान, इस्तयान खान, इस्लाम खां, राकेश कुमार, अनुज कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।










