मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

गोरखपुर में ₹2,251 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, युवाओं को रोजगार देने पर जोर

On: September 4, 2025 7:33 PM
Follow Us:
yogi aditynath

गोरखपुर। (Inauguration of development projects in Gorakhpur): डबल इंजन की भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन नगरी गोरखपुर स्थित गीडा (GIDA) क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में ₹2,251 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गीडा आवासीय योजना एवं औद्योगिक योजना के लाभार्थियों को भूखंडों के आवंटन-पत्र भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ का सपना साकार हो रहा है, जो आगे चलकर ‘विकसित भारत’ की नींव बनेगा।

सीएम योगी ने कहा कि गीडा क्षेत्र में चल रही औद्योगिक योजनाएं युवाओं को न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार देंगी बल्कि प्रदेश को औद्योगिक और निवेश के क्षेत्र में नई पहचान भी दिलाएंगी।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से विधि (LLB) की डिग्री प्राप्त की है तथा राजनीति विज्ञान में परास्नातक की उपाधि हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है। वर्ष 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। मीडिया के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, जन समस्याओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उनके नेतृत्व में KN LIVE24 विश्वसनीय समाचार और सशक्त डिजिटल पत्रकारिता की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤