मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

लोक अदालत में कराएं चालानों का निस्तारण

On: August 31, 2025 8:26 PM
Follow Us:

Get the challans settled in Lok Adalat: पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। रविवार को कस्बे के चौकी चौराहा, पीडब्ल्यूडी तिराहा और रामगंज तिराहा सहित कई स्थानों पर टीएसआई अरशद अली ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान उन्होंने खासतौर पर टैक्सी चालकों को हिदायत दी कि सड़क के बीच सवारी न बैठाएं और न उतारें, बल्कि गाड़ी को किनारे लगाकर ही यह कार्य करें। साथ ही उन्होंने शराब के नशे में वाहन न चलाने की सख्त चेतावनी भी दी।

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए टीएसआई ने कई जगहों पर बैनर भी लगवाए। उन्होंने आम जनता से अपील की कि जिन वाहन चालकों के चालान लंबित हैं, वे 13 सितंबर 2025 को जिला एवं सत्र न्यायालय, कन्नौज में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने चालान जमा कर लाभ उठाएं। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन वाहनों पर पांच से अधिक चालान लंबित होंगे, उन्हें सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

टीएसआई अरशद अली ने वाहन चालकों से यह भी आग्रह किया कि वे अपने वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट अवश्य लगवाएं और जरूरी कागजात हमेशा डीजी लॉकर/एम-परिवहन ऐप में या हार्ड कॉपी के रूप में अपने साथ रखें।

इस जागरूकता अभियान में आरक्षी दीपक, पीआरडी ओम सरन सहित बड़ी संख्या में टैक्सी चालक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

knlive24

KN Live 24 एक हिंदी ई-न्यूज़ मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो हर खबर का असली सच दिखाता है। यह टीवी समाचार की तरह नहीं है जो केवल उस खबर पर केंद्रित है जो उसकी टीआरपी बढ़ाती है । स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय हर समाचार आपको देता है। यह वैसे सभी स्थानीय समाचारों को प्रमुखता से आप तक पहुचाने का काम करता है जो आप सभी के जीवन को प्रभावित करने काम करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤