मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

सौरिख में लाखों की चोरी: मेन रोड स्थित मकान को चोरों ने बनाया निशाना

On: August 29, 2025 10:58 AM
Follow Us:

Major Theft in Saurikh: सौरिख नगर के मेन रोड पर स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की नगदी और कीमती आभूषण पार कर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है और पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, सौरिख के बिधूना रोड निवासी मुस्लिम अली पुत्र असलम अली अपने परिवार सहित लगभग 12 दिनों से घर से बाहर थे। इसी दौरान चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसकर अलमारी में रखे करीब 40 तोला सोना और लगभग पाँच लाख रुपये नगदी चोरी कर लिए।

शनिवार सुबह जब परिवार घर लौटा तो मुख्य द्वार और पिछला दरवाजा टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था और आभूषण व नगदी गायब थे। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है। लोगों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है। वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा

मुजीब हुसैन

मुजीब हुसैन KN Live24 में जिला क्राइम रिपोर्टर कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤