मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

भाई की हत्या के मामले में बहन ने परिवार के साथ डीआईजी को दिया शिकायती पत्र

On: August 27, 2025 10:02 AM
Follow Us:

जनपद मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के रहने वाली समरीन पुत्री स्वर्गीय खलील ने अपने परिवार के साथ सिविल लाइन स्थित डीआईजी कार्यालय पहुंचकर अपने भाई की हत्या और आरोपियों को सज़ा दिलाने वह भाई का पोस्टमार्टम करने की मांग को लेकर एक शिकायती पत्र डीआईजी को सौपा है।

डीआईजी को दिए गए शिकायती पत्र में मृतक की बहिन समरीन का आरोप है कि मेरे ही गांव के ठेकेदार आसिफ पुत्र अली हसन अली हसन पुत्र मोहम्मद जान सद्दाम पुत्र अहमद हसन बीती 15 जुलाई को हमारे घर पर आए और मेरे भाई अरबाज को अपने साथ मध्यप्रदेश लेकर चले गए। 

20 जुलाई को आसिफ अली हसन व सद्दाम मेरे भाई के शव को घर पर लेकर आ गए जब हमने अपने भाई अरबाज की मौत का कारण पूछा तो किसी ने भी संतोष जनक जवाब नहीं दिया आरोप लगाया गया है कि उसके भाई अरबाज हुसैन की हत्या कर दी गई और पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। 

आरोप है कि ठेकेदार आसिफ और उसके साथियों ने अरबाज को रोजगार दिलाने के नाम पर बाहर ले जाकर हत्या कर दी और शव को घर पर लाकर रख दिया। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार न्याय पाने के लिए संघर्ष कर रहा है। मृतक अरबाज़ की बहिन समरीन का कहना है कि आरोपियों ने दबाव बनाकर मृतक का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 मृतक की बहिन व परिवार ने डीआईजी को दिए गए शिकायती पत्र में मांग की है कि डाक्टरी पैनल द्वारा मजिस्ट्रेट के समक्ष पोस्टमार्टम कराया जाए व हत्या के आरोपियों के खिलाफ जांच कर एफआईआर दर्ज की जाए ओर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए।

knlive24

KN Live 24 एक हिंदी ई-न्यूज़ मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो हर खबर का असली सच दिखाता है। यह टीवी समाचार की तरह नहीं है जो केवल उस खबर पर केंद्रित है जो उसकी टीआरपी बढ़ाती है । स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय हर समाचार आपको देता है। यह वैसे सभी स्थानीय समाचारों को प्रमुखता से आप तक पहुचाने का काम करता है जो आप सभी के जीवन को प्रभावित करने काम करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤