Accusation of vote robbery on BJP: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा लगातार वोटों की डकैती कर रही है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में भी यही खेल दोहराया गया है।
Lucknow स्थित Samajwadi Party मुख्यालय में कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वोट बनाने से लेकर वोट डालने और गिनती तक जनता को सतर्क रहना होगा, तभी लोकतंत्र सुरक्षित रह पाएगा। उन्होंने बताया कि 2022 के चुनाव में बड़ी संख्या में गरीब और सपा समर्थकों के वोट गलत तरीके से काटे गए थे। पार्टी ने 18 हजार वोटरों की सूची शपथ पत्र के साथ चुनाव आयोग को सौंपी थी, लेकिन आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
भाजपा पर वोटों की डकैती का आरोप
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की असलियत जनता के सामने आ चुकी है और गरीब जनता अब भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए तैयार है। उन्होंने मौजूदा सरकार को भ्रष्टाचार, लूट और कुप्रबंधन के लिए जिम्मेदार ठहराया। खाद वितरण में गड़बड़ी, जल जीवन मिशन में बजट बंदरबांट, गिरती टंकियों, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को उन्होंने भाजपा शासन की नाकामी बताया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को खाद के लिए लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है, महिलाएं भी परेशान हो रही हैं, लेकिन सरकार लाठियां बरसा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता असुरक्षित है।
इस मौके पर नेता विरोधी दल विधानसभा माता प्रसाद पाण्डेय, सांसद लालजी वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और सपा सचिव अवधेश सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।











