Kannauj Breaking: हसेरन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कस्बे के सैकड़ों लोग शामिल हुए। बैठक में सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव एवं प्रस्ताव रखे। सर्वसम्मति से शिवम भदौरिया को रामलीला समिति का नया अध्यक्ष चुना गया।
बैठक कस्बे के प्राथमिक विद्यालय के पास आयोजित हुई, जहां पूर्व अध्यक्ष महावीर गुप्ता ने अपना इस्तीफा सौंपते हुए पद से हटने की घोषणा की। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने एकमत से शिवम भदौरिया को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर कस्बा प्रधान प्रतिनिधि रामचंद्र शाक्य, रामलीला संरक्षक किशोर दुबे, बादाम सिंह, अन्नू, बल्लू मिश्रा, अभय ठाकुर, दीपक चौहान, मुन्नालाल रावत, राजेंद्र भदौरिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। बैठक में रामलीला के सफल आयोजन हेतु विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और कार्यक्रम को भव्य रूप से संपन्न कराने का संकल्प लिया गया।










