Kannauj : जनपद के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने गांव के ही युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक ने लिफ्ट देने के बहाने उसे ओयो होटल ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना लिया।महिला का आरोप है कि वीडियो के आधार पर युवक ने उसे ब्लैकमेल कर कई दिनों तक शारीरिक शोषण किया।
जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता के मुताबिक, स्थानीय पुलिस के पास शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्याय की गुहार लेकर एसपी से शिकायत दर्ज कराई है। घटना तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है।
महिला ने बताया कि करीब एक माह पहले गांव के ही सुमित नामक युवक ने उसे रास्ते में लिफ्ट देने की पेशकश की थी। इसके बाद वह उसे होटल ले गया, जहां यह घटना हुई।पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।










