मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

कमालगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत

On: July 31, 2025 8:18 PM
Follow Us:
accident in farrukhabad

कमालगंज क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कमालगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर सरायमेदा निवासी फहीम के रूप में हुई है। वह किसी काम से कमालगंज की ओर जा रहे थे, तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि फहीम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।

knlive24

KN Live 24 एक हिंदी ई-न्यूज़ मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो हर खबर का असली सच दिखाता है। यह टीवी समाचार की तरह नहीं है जो केवल उस खबर पर केंद्रित है जो उसकी टीआरपी बढ़ाती है । स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय हर समाचार आपको देता है। यह वैसे सभी स्थानीय समाचारों को प्रमुखता से आप तक पहुचाने का काम करता है जो आप सभी के जीवन को प्रभावित करने काम करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤