मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

सेना के शौर्य को किया गया नमन, पूर्व सैनिकों को मिली विभिन्न सुविधाएं | Kargil Vijay Diwas

On: August 3, 2025 12:04 AM
Follow Us:

Farrukhabad: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को राजपूत रेजिमेंटल सेंटर में भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वीरगति को प्राप्त सैनिकों की पत्नियों और भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर माइकल डिसूजा (युद्ध सेवा मेडल) ने कहा कि 26 जुलाई भारतीय इतिहास का वह गौरवशाली दिन है, जब हमारे वीर जवानों ने अदम्य साहस और बलिदान से देश की सीमाओं की रक्षा की।

कार्यक्रम में वीर नारियों को ₹10,000 की आर्थिक सहायता और सम्मान पत्र प्रदान किए गए। सम्मान प्राप्त करने वालों में श्रीमती राम कुमारी (स्व. उजागर की पत्नी), श्रीमती बिट्टोली देवी (स्व. सिपाही कप्तान सिंह की पत्नी), श्रीमती पुष्पा कुमारी (स्व. गिरनद सिंह की पत्नी), और श्रीमती नन्ही देवी (स्व. सैनिक की पत्नी) शामिल थीं। ब्रिगेडियर डिसूजा ने कहा कि यह सम्मान केवल राशि का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज की ओर से वीरता और त्याग को नमन है।

पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर
रैली के दौरान पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु कई स्टॉल लगाए गए। इनमें पेंशन, PPO और दस्तावेज से जुड़ी समस्याओं के लिए सहायता केंद्र स्थापित किए गए। साथ ही, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियां, सेना के अधिकारी, सिविल प्रशासन के प्रतिनिधि और उनके परिजन शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में भारतीय सेना की वीरता, बलिदान और अनुशासन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

आरिफ सिद्दीकी

आरिफ सिद्दीकी फर्रुखाबाद ब्यूरो चीफ के रूप ने KN Live 24 में कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤