मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

जाम का बढ़ता संकट, घंटों फंसे रहते हैं वाहन; बाईपास निर्माण की उठी मांग

On: November 27, 2026 10:16 PM
Follow Us:

स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बों में वाहनों की संख्या और आवागमन लगातार बढ़ रहा है, लेकिन यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। जाम की समस्या के कारण जरूरी काम से निकलने वाले लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी काफी दिक्कत होती है।


इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब हसेरन और नादेमऊ में बाईपास निर्माण की मांग उठने लगी है। समाजसेवी राम शंकर बाथम ने कहा कि कस्बा वासियों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए बाईपास का निर्माण बेहद जरूरी है। इससे कस्बे के अंदर वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।


वहीं, समाजसेवी संजीव सिंह बैंस ने कहा कि प्रशासन को इस समस्या का स्थलीय निरीक्षण कराकर समाधान की दिशा में कदम उठाना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि प्रशासन इस संबंध में जांच कराता है तो वह हरसंभव सहयोग करने के लिए तैयार हैं।


अब स्थानीय लोगों को प्रशासन से उम्मीद है कि जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए यातायात व्यवस्था में सुधार और बाईपास निर्माण की संभावनाओं पर जल्द विचार किया जाएगा, ताकि कस्बा वासियों को रोजाना की इस परेशानी से राहत मिल सके।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment