मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

आगरा स्नातक क्षेत्र से मानवेंद्र सिंह की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जोरदार जश्न

On: October 28, 2026 11:01 AM
Follow Us:

कन्नौज: विधान परिषद के आगरा स्नातक क्षेत्र से मानवेंद्र सिंह उर्फ गुरुजी की जीत पर हसेरन क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया। जीत की खुशी में कई स्थानों पर मिठाई बांटी गई और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी गई। समर्थकों ने इस जीत को लेकर खुशी जाहिर की और उत्साह के साथ जश्न मनाया।

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के महामंत्री आनंद कुमार सिंह के नादेमऊ स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। वहीं, भाजपा के हसेरन मंडल महामंत्री जितेंद्र सिंह राजावत के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक खुशी मनाई।

इस अवसर पर जितेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों से देश व प्रदेश में तरक्की की नई राह खुलेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रामराज्य की परिकल्पना साकार होगी।

इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह के राजपुर स्थित आवास पर भी जीत की खुशी में जश्न मनाया गया। ब्लॉक प्रमुख सीमा पुष्पेंद्र शाक्य ने हसेरन में समर्थकों के साथ खुशी मनाई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

मढ़पुरा में वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्र नारायण द्विवेदी के आवास पर भी मानवेंद्र सिंह की जीत पर हर्ष व्यक्त किया गया। यहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच मिठाई वितरित की गई। वहीं, इंदरगढ़ स्थित शक्ति ऑटोमोबाइल के स्वामी देवव्रत सिंह तोमर ने भी जीत पर प्रसन्नता जताते हुए मानवेंद्र सिंह को बधाई दी।

क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हुए इन आयोजनों में समर्थकों ने जीत की खुशी साझा की और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment