मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

खरगे की टिप्पणी पर कन्नौज में भाजपा का हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

On: October 26, 2026 7:03 PM
Follow Us:

जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम डीएम को दिया ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

कन्नौज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा कथित रूप से की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। भाजपा ने संबंधित बयान और सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की निष्पक्ष जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों पर प्रसारित बयान एवं वीडियो की प्रमाणिकता की जांच कराई जाए। यदि जांच में कथित टिप्पणी की पुष्टि होती है और किसी कानून का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए। साथ ही, प्रकरण को आवश्यक कार्रवाई के लिए सक्षम प्राधिकारी और निर्वाचन आयोग के समक्ष भेजने की मांग की गई।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री का पद देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, संवैधानिक मूल्यों और जनादेश का प्रतिनिधित्व करता है। राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा, शालीनता और आपसी सम्मान बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विमर्श में व्यक्तिगत और पारिवारिक टिप्पणियों से बचना चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक संवाद की गरिमा बनी रहे।

भाजपा ने कांग्रेस के संगठनात्मक स्तर पर भी मामले को विचारार्थ भेजने का अनुरोध किया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में शालीनता और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान को बनाए रखने के लिए मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा उल्लंघन प्रमाणित होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

आलम कुरैशी

आलम कुरैशी KN Live24 में प्रदेश संपादक उत्तर प्रदेश के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment