मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

आनंद सिंह बने कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

On: September 4, 2026 9:29 PM
Follow Us:

छिबरामऊ/कन्नौज। भाजपा के वरिष्ठ नेता आनंद सिंह को भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र का महामंत्री बनाए जाने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने भी इस निर्णय की मुक्त कंठ से सराहना की।

विकासखंड हसेरन के ग्राम बिलंदपुर नादेमऊ निवासी आनंद सिंह ने उस दौर में भी पार्टी का झंडा थामे रखा, जब भाजपा अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही थी। बेहद सरल, सौम्य एवं ईमानदार व्यक्तित्व के धनी श्री सिंह ने पार्टी को अपना धर्म मानकर लगातार संगठन की सेवा की। विषम और विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़े रहकर पार्टी को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे जनपद कन्नौज का नाम प्रदेश और देश स्तर पर रोशन हुआ।

महामंत्री बनाए जाने की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और उन्हें बधाई दी। सुबह से ही उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। सौरिख, खड़िनी, हसेरन, छिबरामऊ, इंदरगढ़, विधूना, तिर्वा, कन्नौज सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर आनंद सिंह ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जीवन की अंतिम सांस तक एक साधारण कार्यकर्ता की तरह पार्टी की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा, “मैं जिस लायक हूं, 24 घंटे आप लोगों के लिए तत्पर रहूंगा। पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का निरंतर प्रचार-प्रसार करता रहूंगा और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहूंगा।”

आनंद सिंह की नई जिम्मेदारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, सरल व्यवहार और संगठन के प्रति समर्पण से कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment