मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

पिता की जयंती पर अनूठी पहल, शिक्षकों से लेकर बच्चों तक को किया सम्मानित

Follow Us:

कन्नौज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुभाष इंटर कॉलेज नादेमऊ में विद्यालय के प्रधानाचार्य की धर्मपत्नी संगीता देवी आर्य ने अपने स्वर्गीय पिता श्री रामदेव आर्य की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए और शिक्षकों, आगंतुकों तथा छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक, मुख्य अतिथि, आगंतुकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आगंतुकों को पुस्तक एवं लंच बॉक्स, विद्यालय स्टाफ को डायरी व लंच बॉक्स तथा सभी बच्चों को लंच बॉक्स प्रदान किए गए।

संगीता देवी आर्य की इस पहल की क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि अपने स्वर्गीय पिता की स्मृति में इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment