मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

उमलिंग ला फतह कर चार युवाओं ने बढ़ाया मान, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र से हुए सम्मानित

On: July 12, 2026 11:52 AM
Follow Us:

कन्नौज। जिले के चार युवाओं ने अपने साहस, दृढ़ संकल्प और रोमांच के जज्बे से एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिस पर पूरे जिले को गर्व है। सऊदुर रहमान, शान सिद्दीकी, गुफरान सिद्दीकी और सोहैल अहमद ने लद्दाख स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल पास उमलिंग ला (Umling La Pass) तक सफलतापूर्वक पहुंचकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस उपलब्धि के लिए चारों युवाओं को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया।

समुद्र तल से 19,024 फीट की ऊंचाई पर स्थित उमलिंग ला पास दुनिया का सबसे ऊंचा मोटरेबल पास माना जाता है। यहां तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं है। कम ऑक्सीजन, शून्य के करीब तापमान, दुर्गम पहाड़ी रास्ते और प्रतिकूल मौसम के बीच यह यात्रा केवल मजबूत इच्छाशक्ति और साहस के बल पर ही पूरी की जा सकती है।

अपनी इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान चारों युवाओं ने सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा लगाए गए “Highest Motorable Pass in the World – Umling La, 19024 FT” बोर्ड के साथ तस्वीरें खिंचवाकर इस यादगार पल को कैमरे में कैद किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है।

चारों युवाओं को इस साहसिक अभियान की सफलता पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया, जिससे उनकी उपलब्धि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली। यह सम्मान उनके साहस, धैर्य और रोमांच के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। जिले के लोगों ने भी चारों युवाओं की सफलता पर गर्व जताया और कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान (Advocate) KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। CSJM University से LLB की डिग्री के साथ ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment