कन्नौज। बरसात का मौसम शुरू होते ही नगर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका परिषद कन्नौज ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद रईस ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को नाले-नालियों की नियमित एवं प्रभावी सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हाजी मोहम्मद रईस ने कहा कि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी सफाई कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जहां भी नालों या नालियों में कूड़ा अथवा गाद जमा हो, उसे तत्काल हटाकर पानी की निकासी सुचारु बनाई जाए।
उन्होंने नगरवासियों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कूड़ा-कचरा सड़कों, नालियों या सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें। निर्धारित स्थानों पर ही कूड़ा डालें, ताकि नालियां अवरुद्ध न हों और बरसात के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं से बचा जा सके।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ और जलभराव मुक्त शहर बनाने के लिए नगर पालिका के साथ-साथ आम नागरिकों का सहयोग भी बेहद आवश्यक है। नगर पालिका परिषद लगातार सफाई व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है और किसी भी समस्या के समाधान के लिए तत्पर है।
बरसात से पहले एक्शन में नगर पालिका, जलभराव रोकने को तेज हुई नालों की सफाई
By आलम कुरैशी
On: July 9, 2026 9:48 PM








