कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह के प्रथम कन्नौज आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे स्थित फगुहा कट पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस दौरान पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है और उसके सामूहिक प्रयासों से पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है।








