कन्नौज। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की नादे मऊ शाखा में नव नियुक्त शाखा प्रबंधक उमंग तिवारी ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन पर बैंक कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
कार्यभार संभालने के बाद शाखा प्रबंधक उमंग तिवारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बैंक की कार्यप्रणाली को अधिक गतिशील, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनाना होगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बैंक में आने वाले प्रत्येक ग्राहक को बिना किसी भेदभाव के बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा उनके कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
फतेहपुर शाखा से स्थानांतरित होकर नादे मऊ पहुंचे उमंग तिवारी ने कहा कि वे अपनी युवा ऊर्जा और कार्य अनुभव के बल पर बैंकिंग सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि ग्राहकों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार बैंक के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने बैंक कर्मचारियों से भी टीम भावना के साथ कार्य करने और ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने की अपेक्षा जताई। शाखा प्रबंधक ने भरोसा दिलाया कि बैंक ग्राहकों की सुविधा और संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।






