मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

UP Police Recruitment Examination: अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में 50% किराया छूट, 8 से 10 जून तक होगी परीक्षा

On: June 8, 2026 10:40 AM
Follow Us:
UP Police Recruitment Examination

UP Police Recruitment Examination: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुविधाजनक भर्ती प्रक्रिया उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को विभिन्न जनपदों में स्थित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा देने और आर्थिक बोझ कम करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए निर्धारित समय के अतिरिक्त 5 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32,679 पदों के लिए 28,86,797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए प्रदेशभर में 1,183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तीन दिनों में कुल छह पालियों में परीक्षा संपन्न होगी।

मुख्यमंत्री के निर्णय के अनुसार अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र दिखाकर रोडवेज बसों में 50 प्रतिशत रियायती किराए का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा परीक्षा अवधि के दौरान लागू रहेगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परीक्षा के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को सुरक्षित, सुगम और अनुकूल वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤