LOP Rahul Gandhi मंगलवार को अपने दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे के तहत रायबरेली पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार (Central Govt) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश एक बड़े “Economic Storm” की ओर बढ़ रहा है और आने वाले समय में इसका सबसे ज्यादा असर किसानों, छोटे व्यापारियों और आम लोगों पर पड़ेगा।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) द्वारा तैयार किया गया आर्थिक ढांचा अब टूटने की कगार पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से देश की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। राहुल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री खुद विदेश दौरों पर जा रहे हैं, जबकि दूसरे लोगों को बाहर जाने से रोका जा रहा है।
Raibareli पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूरूवा बॉर्डर पर राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर के बाहर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में जमकर नारेबाज़ी की।
इसके बाद राहुल गांधी बछरावां क्षेत्र पहुंचे, जहां भक्तिन खेड़ा गांव में सांसद निधि से बने बारात घर का उद्घाटन किया। करीब 15 लाख रुपये की लागत से बने इस Barat Ghar का शिलान्यास भी राहुल गांधी ने ही किया था।
अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। Lalganj में महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जहां वे महिला समूहों से सीधे बातचीत करेंगे। शाम को राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।
बुधवार सुबह वह जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद लोधवारी में बीरा पासी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर क्षेत्रीय प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे।
राहुल गांधी Amethi में भी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। साथ ही दिवंगत कांग्रेस नेता Yogesh Mishra के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे और शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। दौरे के अंत में वह Lucknow के लिए रवाना होंगे।











