मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

कैलाश सिंह राजपूत को बधाई देने लखनऊ पहुंचे समर्थक

Follow Us:

लखनऊ/कन्नौज। तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत के योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल लगातार बना हुआ है। मंत्री पद की घोषणा के बाद से ही बधाई देने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। समर्थक लगातार लखनऊ पहुंचकर उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इसी क्रम में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कन्नौज आनंद कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ लखनऊ स्थित आवास पहुंचे, जहां उन्होंने कैलाश सिंह राजपूत को फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने भी आनंद कुमार सिंह को भारी भरकम माला पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया।

मंत्री बनने की खुशी में समर्थकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे माहौल में बधाइयों और जयकारों की गूंज सुनाई दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य के प्रतिनिधि ओमकार शाक्य, हसेरन ब्लॉक प्रमुख सीमा पुष्पेंद्र शाक्य, भाजपा मंडल महामंत्री जितेंद्र सिंह राजावत, जिला महामंत्री शैलेन्द्र द्विवेदी, इंद्र नारायण द्विवेदी, ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार शाक्य, रामचंद्र शाक्य सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤