कन्नौज के हसेरन ब्लॉक क्षेत्र में गौवंश संरक्षण को लेकर ग्राम पंचायतों ने सराहनीय पहल करते हुए गौशालाओं के लिए बड़े पैमाने पर भूसा दान किया। ग्राम प्रधानों द्वारा एकत्रित भूसे को वाहनों के माध्यम से संबंधित गौशालाओं तक भेजा गया।
खंड विकास अधिकारी राम सिंह यादव और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य ने हरी झंडी दिखाकर भूसा से भरे वाहनों को रवाना किया। खंड विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 510 क्विंटल भूसा विभिन्न ग्राम पंचायतों की गौशालाओं को भेजा गया है।

वितरण के तहत नादेमऊ और बरियामऊ को 60-60 क्विंटल, बरौली, राजपुर, कुंवरपुर, कासिदीन और कंसुआ को 50-50 क्विंटल, हसेरन को 40 क्विंटल, जरिहापुर को 30 क्विंटल तथा बनगांव, रौंसा और करी ग्राम पंचायतों को 20-20 क्विंटल भूसा उपलब्ध कराया गया।
उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा। साथ ही खंड विकास अधिकारी ने क्षेत्र के सभी भू-स्वामियों से अपनी श्रद्धा अनुसार गौशालाओं के लिए योगदान देने की अपील की।









