मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

महर्षि कश्यप ऋषि व निषादराज गुहा जयंती कार्यक्रम का सपाइयों ने किया आयोजन

On: April 5, 2026 7:27 PM
Follow Us:

कन्नौज:
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार नासिरपुर स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में महर्षि कश्यप ऋषि और श्रृंगवेरपुर के महाराजा निषाद राज गुहा की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में तथा दिनेश बाथम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने महर्षि कश्यप और निषाद राज गुहा के जीवन एवं उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महर्षि कश्यप को सप्तऋषियों में प्रमुख स्थान प्राप्त है, वहीं निषाद राज गुहा भगवान श्रीराम के परम सहयोगी और भक्त माने जाते हैं। दोनों महापुरुषों के आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

गोष्ठी में जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे और वरिष्ठ नेता अनिल पाल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इन महान विभूतियों के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करना हम सभी का सौभाग्य है। उन्होंने समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष पी.पी. सिंह वघेल, सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, यश कुमार दोहरे, शशिमा सिंह दोहरे, सुनील दिवाकर और अजय कश्यप सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से कश्यप समाज के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है और भविष्य में भी सभी समाजों को समान सम्मान देने का कार्य जारी रहेगा।

कार्यक्रम में कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और अपने विचार व्यक्त करते हुए महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों में राजेंद्र सिंह यादव, श्याम सिंह यादव, मुकुट सिंह यादव, राकेश कटियार, अंशू पाल, विवेक पाल, नेम सिंह यादव, कमलेश कटियार, आनंद बाबू यादव, फहीम खान, अवधेश राठौर, सुधीर कश्यप और बृजलाल बाथम सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने महर्षि कश्यप और निषाद राज गुहा के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया और कार्यक्रम का समापन किया गया।

आलम कुरैशी

आलम कुरैशी KN Live24 में प्रदेश संपादक उत्तर प्रदेश के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤