मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

कन्नौज में तैनात दरोगा पर इटावा से कार चोरी का आरोप

On: February 15, 2026 9:47 PM
Follow Us:
kannauj news

इटावा: जनपद इटावा के थाना बकेवर क्षेत्र के मंदिर महेवा की निवासी सरिता यादव ने एक पुलिसकर्मी पर कार चोरी करने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भरथना को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला

सरिता यादव के अनुसार, 7 दिसंबर 2025 को उनकी कार (यूपी 75 एएस 9931) महेवा स्थित सीएससी के पास खड़ी थी, जिसे रात में अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। 9 दिसंबर को जब वह अपनी गाड़ी लेने पहुंचीं तो वाहन वहां नहीं मिला।


पीड़िता का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में ठठिया थाने में तैनात बताए जा रहे पुलिसकर्मी राकेश पटेल कार की खिड़की तोड़कर वाहन ले जाते दिखाई दिए। इस आधार पर उन्होंने थाना बकेवर में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उन्हें महेवा चौकी भेज दिया गया।

फोन पर लौटाने का आश्वासन, फिर धमकी का आरोप

सरिता यादव का कहना है कि चौकी पर उन्हें संबंधित पुलिसकर्मी से फोन पर बात कराई गई, जिसमें आरोपी ने दो दिन बाद गाड़ी लौटाने की बात कही। हालांकि, कई बार संपर्क करने के बावजूद अब तक वाहन वापस नहीं किया गया।
पीड़िता का दावा है कि उनके पास आरोपी से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। 29 दिसंबर 2025 को उन्होंने थाना बकेवर में पुनः प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

पहले से भी दर्ज हैं मामले

सरिता यादव ने आरोप लगाया है कि आरोपी पुलिसकर्मी पर पहले से वाहन चोरी के दो मामले दर्ज हैं और पूर्व में चोरी की गाड़ियां पकड़ी भी जा चुकी हैं।
पीड़िता के मुताबिक, जब उन्होंने अपने पति के फोन से आरोपी से बात की तो उन्हें अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।

जांच और कार्रवाई की मांग

सरिता यादव ने उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और उनकी कार बरामद कराने की मांग की है।
इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका है।

आलम कुरैशी

आलम कुरैशी KN Live24 में प्रदेश संपादक उत्तर प्रदेश के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤