मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

मोबाइल से दूरी और अनुशासन का संदेश, सुभाष इंटर कॉलेज में भव्य कार्यक्रम

Follow Us:

हसेरन विकास खंड के सुभाष इंटर कॉलेज नादेमऊ में 76वां गणतंत्र दिवस पूरी श्रद्धा, उल्लास और अनुशासन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक अनुशासित प्रभात फेरी से हुई, जिसका ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा व स्वागत कर उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय परिसर में सर्वप्रथम कर्मठ प्रबंधक ओ.पी. सिंह एडवोकेट एवं प्रधानाचार्य डॉ. कृष्णपाल सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और शिक्षाप्रद नाटकों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित रखने के उद्देश्य से आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं, जिनकी सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता व विद्यालय प्रबंधक ओ.पी. सिंह ने “देश का सम्मान सर्वोपरि” बताते हुए विद्यार्थियों से मोबाइल फोन के अत्यधिक प्रयोग से दूरी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करना, अनुशासन में रहना और जीवन में सकारात्मक आदतें अपनाना ही सच्ची देशभक्ति है। उनके इस विचार को उपस्थित अभिभावकों व शिक्षकों ने पूर्ण समर्थन दिया। उन्होंने विद्यालय स्टाफ से भी शिक्षा को एक पुनीत कार्य मानते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण से करने का आह्वान किया।

पूर्व प्रधानाचार्य हरिशंकर शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि व्यक्ति को ऐसा आचरण करना चाहिए कि लोग उसके जाने के बाद भी उसे याद रखें। कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

अंत में प्रधानाचार्य डॉ. कृष्णपाल सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतोष कुमार दुबे, बृजेश सिंह तोमर (पूर्व शिक्षक), लाल साहब सिंह, महादेव प्रसाद शाक्य, सत्यराम यादव सहित समस्त शिक्षक मंडल, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤