कन्नौज जनपद के नादे मऊ कस्बे में सोमवार को विठूर, कानपुर देहात के विधायक अभिजीत सिंह सांगा का भव्य स्वागत हुआ। भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह के आवास पर पहुंचे विधायक का स्थानीय लोगों तथा जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।
विधायक सांगा हाल ही में आनंद कुमार सिंह की बेटी के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाए थे। इसी अनुपस्थिति पर खेद जताते हुए वे स्वयं परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान सौrिख और हसेरन ब्लॉक के प्रधान संघ के अध्यक्षों ने मिलकर उनका जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम में विधायक सांगा एक घंटे से अधिक समय तक रुके और मौजूद लोगों से आत्मीयता से बातचीत की। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक और आनंद कुमार सिंह के पिता कृष्णपाल सिंह से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
मौके पर हसेरन प्रधान संघ अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह उर्फ़ बंटी चौहान, सौrिख ब्लॉक अध्यक्ष संजय प्रताप सिंह, तालग्राम के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव सिंह उर्फ पुच्ची ठाकुर, कानपुर ग्रामीण भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवनीश सिंह, अर्जुन सिंह तोमर, गोपाल सिंह बैंस, हिमांशु चौबे, संदीप भदौरिया सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।










