मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

बरात में पहुंची प्रेमिका ने किया दूल्हे का भंडाफोड़, दुल्हन ने तोड़ी शादी

On: November 26, 2025 1:55 PM
Follow Us:
kn live24 news

शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र में सोमवार रात आयोजित एक शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया, जब दूल्हे की प्रेमिका अचानक बरातघर पहुंच गई और सभी के सामने दूल्हे की पोल खोल दी। उसने दूल्हे के साथ अपनी निजी तस्वीरें दुल्हन और उसके परिजनों को दिखाईं, जिसके बाद माहौल गर्म हो गया।

बारात बैंड–बाजे के साथ धूमधाम से विवाह स्थल पर पहुंची थी और जयमाल की तैयारियां चल रही थीं। तभी दूल्हे के मोबाइल पर लगातार फोन आने लगे, जिससे वह कई बार स्टेज से उतरकर इधर-उधर जाता दिखाई दिया। इसी बीच दूल्हे के गांव की एक युवती मौके पर पहुंची और दावा किया कि उसकी शादी दूल्हे से तय थी। युवती ने दूल्हे के साथ अपनी तस्वीरें सबके सामने रख दीं, जिसके बाद दूल्हा जवाब देने के बजाय चुप्पी साधे रहा।

स्थिति समझते ही दुल्हन ने नाराज होकर शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दोनों पक्षों की ओर से देर रात तक समझाने की कोशिशें जारी रहीं, लेकिन दुल्हन अपने निर्णय पर अडिग रही। अंततः बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

कन्या पक्ष ने तिलक में दिए गए लगभग 14 लाख रुपये भी पुलिस की मौजूदगी में वापस ले लिए। निगोही थाना क्षेत्र के अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार के अनुसार इस मामले में अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से विधि (LLB) की डिग्री प्राप्त की है तथा राजनीति विज्ञान में परास्नातक की उपाधि हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है। वर्ष 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। मीडिया के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, जन समस्याओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उनके नेतृत्व में KN LIVE24 विश्वसनीय समाचार और सशक्त डिजिटल पत्रकारिता की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤