मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

सात फेरे लेकर 99 जोड़े हुए एक दूजे के लिए

On: November 18, 2025 10:13 AM
Follow Us:
99 couples became one for each other by taking seven rounds.

कन्नौज में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में मंगलवार को सौहार्द और खुशियों का अनोखा संगम देखने को मिला, जब कुल 99 जोड़ों ने वैवाहिक बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की। इनमें 97 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे का हाथ थामा, वहीं मुस्लिम समुदाय के 2 जोड़ों ने निकाह पढ़वाकर वैवाहिक जीवन को स्वीकार किया।

कार्यक्रम में प्रशासकीय और राजनीतिक स्तर पर भी प्रभावी उपस्थिति दर्ज की गई। जिला मुख्यालय की ओर से डीडीओ नरेंद्र देव, सीडीओ रामकृपाल चौधरी, तथा पूर्व जिला अध्यक्ष आनन्द कुमार सिंह समारोह में शामिल हुए। इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुख सीमा शाक्य, ब्लॉक प्रमुख कटोरी देवी (हसेरन), बीडीओ राम सिंह (सौरिख), बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, सहित संबंधित ब्लॉकों का समस्त स्टाफ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहा।

99 couples became one for each other by taking seven rounds.
सात फेरे लेकर 99 जोड़े हुए एक दूजे के लिए

सरकार द्वारा संचालित यह सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानजनक और सरल तरीके से विवाह संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। समारोह के दौरान नवविवाहित जोड़ों को प्रमाण पत्र और आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सभी जोड़ों को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया और इस पहल को सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤